जनवरी नये खिलते फूलों की
खुशबू जैसा लगता है।
उत्साह उमंग से भर कर
जीवन चलना शुरू करता है।
फरवरी सोचते हैं अभी तो शुरू हुआ है साल।
कुहरे- कुहरे में दिला जाता है बसंत की याद।
मार्च थोड़ी तपिश और थोड़ा
पसीना छोड़ जाता है।
जिंदगी पटरी पर नहीं आई
यह फीक्र भी कराता है।
अप्रैल के साथ शुष्क सा यथार्थ आता है।
जो कोमल इरादे की पत्तियों को झुलसाता है।
मई जब सामने आता है,
धूल, धूप और गर्मी साथ लाता है ।
समय धीरे- धीरे निकल रहा है
यह भी याद दिलाता है।
जून थोड़ी बेचैनी थोड़ा उमस के साथ आता है।
आधे साल के बचे होने का एहसास दिलाता है।
जुलाई जब सामने बरसात में नहाता है।
कशमकश के साथ वादों को याद दिलाता है।
अगस्त से आरम्भ हो जाता है वर्ष का ढलान।
जिसमें पहली बार शामिल होता है
उदास खयाल।
सितम्बर थोड़ा सहारा देता है तसल्ली भी
कि बहुत कुछ किया जा सकता है अभी भी।
अक्टूबर साथ माँ दुर्गा और
लक्ष्मीको लेकर आता है।
याद दिलाता हुआ झूमकर सारे उत्सव मनाता है।
नवम्बर से ही आरम्भ हो जाता है विदा गीत।
कोमल धूप में लिपटा चिड़ियों का संगीत।
दिसंबर तो आता ही है
नये साल का दरवाजा खोलने।
खुद से किए अनगिनत वादों को भूलने।
पहली बार महसूस होता है निकल गया साल
लेकिन इसके बाद तो फिर आ रहा है नया साल।
जिसमें देख सकेंगे सपने फिर से नये सिरे से।
क्योंकि आ गया है नया साल धीरे से, धीरे से।
डॉ. अनिता सिंह
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
मो. न. 9907901875
बुधवार, 1 जनवरी 2020
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Popular posts
-
मैं तुम्हें मित्रवत चाहती हूँ। तुम्हारे संग हर्षित होती हूँ, तुम्हारे ही संग रोती हूँ। चाहे तुम मुझे उल्लास दो चाहे तुम मुझे विषाद दो य...
-
हौले- -हौले ************ हौले -हौले से मेरे दिल में उतरने लगे तुम। अजनबी होकर भी अपना लगने लगे तुम।...
-
मेरी निंदा करने वाले तेरा अभिनंदन करती हूँ। तेरी ही निंदा से मैं हर पलआगे बढ़ती रहती हूँ। तेरी ही निंदा से मैं आहत भी होती रहती हूँ । तभी...
-
कैसे कहूँ कि तुमसे मुलाकात नहीं होती । हर पल मिलते हैं तुमसे पर दिल की बात नहीं होती। कोई रात ऐसी नहीं जब आँखों से बरसात नहीं होती। कोई...
-
जाने क्या -क्या भूल गयी जाने क्या -क्या याद रखी हूँ। जो कुछ भी लिखा है मैने सब तुमसे मिलने के बाद लिखी हूँ। कुछ भूली -बिसरी यादें थीं ...
-
ऐ दर्पण! लोग कहते हैं कि तू झूठ नहीं बोलता। लेकिन तुम केवल अर्धसत्य हो। कयोंकि तुम तो सिर्फ तन को प्रतिबिम्बित करते हो। मन को नहीं । ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें