मैं और मेरी माँ
मैं और मेरी माँ का रिश्ता अटूट ।
जिसमें नहीं कोई डाल सकता फूट।
माँ की ममता का मीठा अहसास ।
कर जाता मुझे हरदम उदास ।
काश मैं बाँट सकती माँ का दर्द ।
दुखों को उठा लेती बनकर हमदर्द।
समझा पाती सबको उनकी पीड़ा ।
उनके अरमानों को देती कोई दिशा।
उनके चेहरे पर ला सकती खुशियाँ ।
बनकर उनकी अच्छी बिटिया ।
तमन्ना है मेरी हर रात हो उनकी दिवाली ।
हर दिन में हो होली की गुलाली ।
हर शाम हो उनकी सुरमई ।
हर सुबह हो उनकी सतरंगी ।
मैं और मेरी माँ रहते हरदम साथ ।
उनके हाथों में रहता सदैव मेरा हाथ ।
डॉ . अनिता सिंह
रविवार, 10 मई 2020
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
Popular posts
-
हौले- -हौले ************ हौले -हौले से मेरे दिल में उतरने लगे तुम। अजनबी होकर भी अपना लगने लगे तुम।...
-
कैसे कहूँ कि तुमसे मुलाकात नहीं होती । हर पल मिलते हैं तुमसे पर दिल की बात नहीं होती। कोई रात ऐसी नहीं जब आँखों से बरसात नहीं होती। कोई...
-
तुम्हारे हाथों में मैने सौप दी हैं चाबियाँ तुम जाकर देख सकते हो मेरे दिल के तहखाने में। तुम्हारी दी हुई सभी सौगातों को मैने अब तक सहेज ...
-
दीया आओ सब मिलकर दीया जलाते हैं। उत्साह, उम्मीद, उमंग को लाते हैं । एकता, अखंडता के नाम पर जननी जन्मभूमि को चढ़ाते हैं। आओ सब...........
-
ऐ अश्रु तू आँखों की देहरी पर न आना। दुनिया के सारे गम को तू पलकों में छिपाना। जख्म अपने ना तू किसी को दिखाना। ढल जाओ आँखों से तो भी मुस्क...
-
प्राइवेट स्कूल --‐------- प्राइवेट स्कूल की व्यथा वह नहीं समझ है सकता । जो सरकारी पैसे से है पल्लवित -पुष्पित होता । कोरोना के खतरे ...