रविवार, 17 फ़रवरी 2019

रिक्त स्थान

मेरे जीवन में आए
रिक्त स्थानो की पूर्ति
अब कौन करेगा?
यह प्रश्न
जीवन के पाठ्यक्रम
के बाहर का है।
पूर्ति से पहले
रिक्त स्थान की पहचान
का सवाल है।
जो तुम्हारे जाने से
रिक्त हो गया है।
अब उस रिक्तता की जगह
कोई नहीं ले पा रहा है
जानते हो क्यो?
क्योंकि रिक्त स्थान
भरने के लिए कोई
सटिक उत्तर नही
मिल रहा है
इसलिए आज भी वह स्थान
तुम्हारे लिए रिक्त है,
रिक्त रहेगा
जब तक तुम लौट नहीं आते
प्रभु ...............।

डॉ .अनिता सिंह
17/2/2019

रविवार, 20 जनवरी 2019

सेंध

ओ सेंध लगाकर जाने वाले
कुछ मेरी भी सुनते जाना ।

मेरी सोई धड़कनो को जगाने वाले
एक मधुर गीत तो गुनगुनाना।

रातों को नींदो से जगाने वाले
सुहानी ख्वाब बनकर आना।

निहारती हूँ हर लम्हा पथ तेरा
एक बार लौट आना।

जाना ही चाहते हो तो जाओ
जाते जाते एक बार मुस्कुराना।

गिले शिकवे सब भूला कर
मुझे माफ करते जाना।

डॉ. अनिता सिंह
20/01/2019

सोमवार, 14 जनवरी 2019

जो मिल जाते

जो मिल जाते तुम एक बार,
लेती मैं जी भर के निहार।

रखती हरपल पलकों में तुझे,
कर देती अपना सर्वस्व वार।

हर पीड़ा में पाया तुझको,
दिया तूने है सदैव सहाय।

अहसास है होने का तुम्हारे,
फिर भी मन क्यों है उदास ।

इसमें -उसमें सबमें ढूँढा,
जब बैठी मैं मन हार।

तब तूने अहसास कराया,
मैं सदैव हूँ तेरे साथ।
डॉ. अनिता सिंह

14/01/2019

Popular posts